{"_id":"69fb373825d9e8791f0e3c8d","slug":"young-man-consumed-poisonous-substance-died-during-treatment-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148445-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत
Wed, 06 May 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 06 May 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, विवेचना शुरू
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात भूमानंद अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक को जहरीला पदार्थ खाने के बाद अस्पताल लाया गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान शुभम (22) पुत्र सतपाल निवासी सुभाषनगर ज्वालापुर के रूप में हुई। वरिष्ठ उप निरीक्षक हर्ष अरोड़ा ने बताया कि जांच में पता चला कि युवक किसी निजी कारण से परेशान चल रहा था। इसी वजह से उसने रात में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मामले की जांच की जा रही है।