फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   You will reshuffle the organization in the state: Kothiyal

प्रदेश में संगठन में फेरबदल करेगी आप: कोठियाल

Fri, 01 Apr 2022 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
You will reshuffle the organization in the state: Kothiyal
आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी रहे सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में विधानसभाओं के प्रत्याशी, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

एक होटल में आयोजित समीक्षा बैठक में चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचा नहीं होने से जीत दर्ज नहीं कर सके। उन्होंने सुझाव दिया कि संगठन को मजबूत बनाया जाए। ताकि पार्टी प्रत्याशी आगामी जिला पंचायत चुनाव और एक साल बाद नगर निकाय चुनाव में मजबूती से लड़कर जीत दर्ज कर सके। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि जल्द ही प्रत्येक विधानसभा की बैठक बुलाई जाएगी। पूरे प्रदेश में नए सिरे से संगठन में फेरबदल किया जाएगा। आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ सभी चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता हेमा भंडारी, हरिद्वार विधानसभा प्रभारी संजय सैनी, जिला मीडिया प्रभारी अनिल सती, ग्रामीण प्रभारी नरेश शर्मा, लक्सर प्रभारी डॉ. यूसुफ, खानपुर प्रभारी श्याम त्यागी, मंगलौर प्रभारी नवनीत राठी, रुड़की प्रभारी प्रिंस नरेश, भगवानपुर प्रभारी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम सिंह, ज्वालापुर प्रभारी ममता सिंह, सुरेंद्र शर्मा, श्रवण गुप्ता, आशीष गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed