फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   You asked the MLA for account

क्षेत्रीय विधायकों के पांच प्रमुख कार्यों का हिसाब ले रही आप: भंडारी

Sun, 31 Oct 2021 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
You asked the MLA for account
चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन करते आप के कार्यकर्ता। - फोटो : HARIDWAR
आम आदमी पार्टी प्रदेश की 70 विधानसभाओं में विधायकों से उनके 5 वर्षों में किये गए 5 प्रमुख कार्यों का हिसाब ले रही है। रविवार को आप के कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर एकत्रित होकर क्षेत्रीय विधायक से 5 प्रमुख कार्यों का हिसाब मांगा।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि पिछले 19 वर्षों से बीजेपी के विधायक हैं। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। इसके बाद भी हरिद्वार विकास के लिए तरस रहा है। आज महंगाई चरम पर है पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस सिलिंडर 1000 रुपये पर पहुंच गया है। व्यापार, उद्योग सब चौपट है। क्षेत्रीय विधायक 5 वर्षों में किये 5 प्रमुख कार्य जनता को बताएं। अब जब चुनाव को तीन महीने की अवधि शेष बची है, तब मुख्यमंत्री कोरी घोषणाएं कर जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे है। वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने कहा था कि उनकी सरकार 555 पर काम कर रही है। उनके विधायक और कार्यकर्ता घर-घर जाकर अपने 5 प्रमुख काम का विवरण देंगे। उन्होंने कहा कि इनके विधायक और स्वयं मुख्यमंत्री अपने निजी कार्यों में व्यस्त हैं। इस अवसर पर अशोक कश्यप, किरण दुबे, पवन, शिशुपाल सिंह नेगी, साहूकार सिंह, पवन कुमार, जयपालसिंह, संजू नारंग तनुज शर्मा, नरेंद्र कोरी, दिलीप, मयंक गुप्ता, मालती कोरी, रेखा कोरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed