फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Working in line with the dignity of the saint Sivananda

संत की मर्यादा के अनुरूप कार्य करें शिवानंद

Tue, 02 Feb 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 02 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। विश्व हिंदू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार खनन चुगान की अनुमतिनहीं देती है तब वे भी क्रमिक अनशन पर बैठेंगी।
विज्ञापन

गांव शाहपुर शीतलाखेड़ा के रामलीला मैदान में चल रहे क्रमिक अनशन पर अनशनकारियों को संबोधित करते हुए साध्वी ने कहा कि स्वामी शिवानंद को संत की मर्यादा के अनुरूप कार्य करना चाहिए। कहा कि खनन चुगान एक-दो नहीं बल्कि सैकड़ों लोगों की रोजी रोटी से जुड़ा हुआ है। साध्वी ने कहा कि प्रदेश सरकार को ठोस नीति बनाकर खनन चुगान की अनुमति देनी चाहिए। ऐसे में आमजन की जेब पर भी इसका सीधा सीधा असर पड़ना तय है। समिति के अध्यक्ष रोहताश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार को खनन चुगान से जुड़े परिवारों की भावनाओं को भी ध्यान में रखना होगा। क्रशर मालिक गर्वित चौधरी एवं विनय चौधरी ने कहा कि जब तक सरकार स्पष्ट नीति नहीं बनाती है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर हंसराज, राजेश, विजय कुमार, गगन, बंटी, बालचंद, सतेंद्र प्रधान, मनोज चौहान, कंवरपाल, आदेश चौहान, सन्नी कपूर, जितेंद्र चौधरी, रवि सिंह, महावीर माल्यान, सुनील सैनी, दीपक शुक्ला, ईश्वर चंद्र, पुष्पराज सैनी समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed