फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Workers should solve the problems of the public: Naresh

जनता की समस्या का समाधान कराएं कार्यकर्ता : नरेश

Fri, 24 Sep 2021 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Workers should solve the problems of the public: Naresh
बसपा कार्यालय में बैठक करते बसपा के पदाधिकारी। - फोटो : HARIDWAR
बसपा प्रदेश प्रभारी मदन लाल ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव की तैयार में भी जुट जाएं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शिवालिकनगर स्थित बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी मदनलाल और प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम कार्यकर्ताओं व जनता की समस्याओं को सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि पंचायत और विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत तय करनी है तो जनता के मूल कार्यों को प्राथमिकता देनी होगी। वह अपने क्षेत्र की आम जनता के लिए मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली-पानी सड़क जैसे समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष करें।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता बीएलओ से मिलकर गरीब, वंचित लोगों के वोट बनवाएं। जिससे आने वाले चुनाव में शोषित व्यक्ति अपने वोट का सही इस्तेमाल कर सकें। बसपा के जिला कोषाध्यक्ष दिनेश चौहान ने बताया कि गांव-गांव में जाकर वोट बनवाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर डॉ. एसपी बावरा, बामसेफ संयोजक खड़क सिंह, मदनपाल सिंह, अरुण कुमार, राजदीप मैनवाल, अनिल कुमार, चंद्र किरण, पदम सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed