फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Workers are the foundation of the organization: Bhandari

संगठन की बुनियाद हैं कार्यकर्ता: भंडारी

Mon, 26 Jul 2021 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Workers are the foundation of the organization: Bhandari
गांव बहादरपुर जट में भाजपा हरिद्वार ग्रामीण उत्तर मंडल कार्यसमिति में मौजूद प्रदेश महामंत्री र? - फोटो : HARIDWAR
गांव बहादरपुर जट आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज में भाजपा हरिद्वार ग्रामीण उत्तर मंडल की कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी एवं जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की बुनियाद हैं। वे अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। गांव-गांव, घर-घर पहुंचकर जनता को सरकार की कल्याणकारी योजनाएं बताएं।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर कार्य करना होगा। जिला महामंत्री विकास तिवारी एवं जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि कुछ लोग बाहर से आकर उत्तराखंड की जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र चौहान एवं अध्यक्षता उत्तर मंडल अध्यक्ष विकास कुमार ने की। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सोनवीर पाल, नकली राम सैनी, नरेश कश्यप, सत्य कुमार, नाथीराम, चंद किरण सिंह, रीमा गुप्ता, अमित चौहान, विवेक चौहान, दिनेश चौहान, डॉ मुबारक अली और जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed