फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Work plan prepared for systematic development work in colonies

कॉलोनियों में व्यवस्थित विकास कार्यों को लेकर तैयार हुई कार्ययोजना

Thu, 06 Feb 2020 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Work plan prepared for systematic development work in colonies
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते रानीपुर विधायक आदेश चौहा? - फोटो : HARIDWAR
एचआरडीए में नई कॉलोनियों में व्यवस्था न होने, अवैध निर्माण और कब्जों आदि मुद्दों को लेकर बैठक हुई। इसमें विधायक आदेश चौहान और एचआरडीए के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सभागार में रानीपुर विधायक आदेश चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में प्राधिकरण द्वारा विकसित आवासीय कॉलोनियों के विकास कार्यों एवं समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में विधायक आदेश चौहान ने इंद्रलोक आवासीय कॉलोनी की सीवर लाइन की समस्या पर कहा कि कालोनी की सीवरेज लाइनों की सफाई व ड्रेनेज न होना प्राधिकरण के तत्कालीन अधिकारियों की लापरवाही रही है, जिसका खामियाजा वहां रहने वाली जनता उठा रही है। उन्होंने सीवरेज लाइनों की सफाई एवं ड्रेनेज के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए। विष्णुलोक कॉलोनी में रिहायशी मकानों के ऊपर बिजली की हाइटेंशन लाइनों को खिंचने पर उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम और प्राधिकरण के बीच आपसी तालमेल न रहने के कारण ऐसे कार्यों को करने में घोर लापरवाही रही है। जल्द से जल्द ऊर्जा निगम से यह कार्य सही कराया जाए।
विज्ञापन

विधायक चौहान ने हरिलोक आवासीय कॉलोनी के सड़क निर्माण, पार्कों के सौंदर्यीकरण, आसपास के नालों की सफाई एवं सीवरेज लाइनों का कार्य तत्काल शुरू करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा जिन कॉलोनियों को विकसित किया गया है। उन्हें जल्द ही नगरपालिका शिवालिकनगर तथा नगर निगम हरिद्वार को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करें। प्राधिकरण सचिव हरबीर सिंह ने सभी समस्याओं के जल्द निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर जल्दी ही अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा करने वालों पर करवाई करने की बात कही। इस अवसर पर प्राधिकरण के एक्सईएन एमएन जोशी, एई पंकज पाठक, सतीश चौहान, एसएस रावत, उद्यान अधीक्षक कामेश्वर राठी, ऊर्जा निगम से कंवल सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अतुल वशिष्ठ, पार्षद आनंद सिंह नेगी, देवपाल सिंह राठी, मनोज शुक्ला, पवन चौहान, देवेश वर्मा व तुषार गौड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed