फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Women clash over attracting people, seven arrested

Haridwar News: लोगों को आकर्षित करने पर भिड़ीं महिलाएं, सात गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 04:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Women clash over attracting people, seven arrested
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने को लेकर संदिग्ध महिलाओं के दो गुटों में मारपीट हो गई। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत दोनों पक्षों की सात महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार को पुलिस को रेलवे गेट नंबर-5 के सामने दो पक्षों की महिलाएं आपस में गाली-गलौज और मारपीट करती दिखाई दीं। महिला पुलिसकर्मियों के साथ टीम ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को अलग कर शांत कराया। जांच में पता चला कि महिलाएं आने-जाने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर भिड़ गईं थीं। पुलिस के सामने भी झगड़ा करने पर उतारू हो गईं, इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि एक पक्ष की काला गेट केबिन केयर रोशनाबाद मूल कलसिया सहारनपुर, झुग्गी झोपड़ी रोड़ीबेलवाला मूल निवासी दिल्ली, कटहरा बाजार ज्वालापुर मूल लोनी गाजियाबाद निवासी महिलाएं और दूसरे पक्ष की जगजीतपुर मूल पता पानीपत हरियाणा, जगजीतपुर व मूल मनीमाझरा चंडीगढ़, लखनऊ, कटहरा बाजार ज्वालापुर की रहने वाली महिलाओं का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed