फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Women are becoming self-reliant by joining Namo Sahayata Samooh

Haridwar News: नमो सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

Wed, 11 Mar 2026 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 11 Mar 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
Women are becoming self-reliant by joining Namo Sahayata Samooh
बहादराबाद। क्षेत्र की महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए समाज में नई पहचान बनाई है। पिछले दो वर्षों से नमो सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं बल्कि आत्मनिर्भरता की मिसाल भी पेश कर रही हैं। समूह की महिलाओं ने मशीनों की मदद से सीलिंग और टेबल पंखों में लगने वाले वारसल (पार्ट्स) बनाने का कार्य शुरू किया है। इससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। समूह की अध्यक्ष पिंकी ने बताया कि तैयार किए गए पंखों के वारसल ट्रांसपोर्ट के माध्यम से सिडकुल हरिद्वार और नोएडा की कंपनियों तक सप्लाई किए जाते हैं। इससे समूह की महिलाओं को अच्छा आर्थिक लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर समूह की सचिव अंजली, कोषाध्यक्ष ममता के साथ ही रूबी, कुसुम सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed