फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Woman who went to ATM to generate PIN changed her card and withdrew Rs 60 thousand

Haridwar News: एटीएम में पिन जनरेट करने गई महिला का कार्ड बदल 60 हजार निकाले

Fri, 19 Jul 2024 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Woman who went to ATM to generate PIN changed her card and withdrew Rs 60 thousand
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में बैंक एटीएम में बेटे के डेबिट कार्ड का पिन जनरेट करने गई एक महिला धोखाधड़ी का शिकार हो गई। जालसाज ने महिला को झांसे में फंसाकर कार्ड बदल दिया और खाते से 60 हजार रुपये निकाल दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कृतिका राय निवासी विष्णु गार्डन कनखल ने शिकायत देकर बताया कि 14 जुलाई की सुबह अपने बेटे का एटीएम का पिन जनरेट करने के लिए निर्मल संतपुरा आश्रम के बगल में बने पीएनबी के एटीएम में गई थी। मशीन में कार्ड लगाते ही पीछे से एक व्यक्ति आ गया। उसने उन्हें देखते ही जल्द करने के लिए कहते हुए उनकी मदद करने लगा। पिन जनरेट होने के बाद कार्ड बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि व्यक्ति ने फोन नंबर डालने की बात कही और इसी बीच उन्हें बातों में उलझाकर कार्ड बदल दिया। बाहर निकलने के बाद कुछ दूरी पर पहुंचकर देखा तो कार्ड में किसी और का नाम लिखा हुआ था। वापस एटीएम पर पहुंचे तो वह शख्स वहां से भाग चुका था। इसके बाद एटीएम से 60 हजार की रकम कट चुकी थी। थाना प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed