फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Woman beaten with his brothers and father

युवती ने अपने भाइयों के साथ पिता को पीटा

Sat, 10 Sep 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 10 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
ज्वालापुर पुलिस की नाक में एक प्रेमी युगल ने दम किया हुआ है। शनिवार को दिनभर कोतवाली में प्रेम प्रसंग को लेकर पंचायत लगी रही।
विज्ञापन


 पिछले दिनों एक प्रेमी जोड़े के कारण ही उपनगर ज्वालापुर में उबाल आ गया था। गैर समुदाय से ताल्लुक रखने के कारण कई दिन तक तनाव बना रहा था जैसे-तैसे पुलिस ने हालात पर काबू पाया था। अब एक नए प्रेमी जोड़े ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार देर रात बवाल उस समय हुआ जब युवती ने अपने भाइयों के साथ मिलकर अपने पिता और चाचा की पिटाई कर दी। मारपीट में कुछ दूसरे समुदाय के युवक भी शामिल थे।


प्रेमी जोड़े पर पहले से ही पुलिस की निगाह गढ़ी हुई थी लिहाजा शनिवार को चाचा की ओर से की गई शिकायत पर पुलिस हरकत में आ गई। युवक- युवती को उनके परिजनों के साथ ही कोतवाली में तलब कर लिया गया। शिकायतकर्ता चाचा को भी बुलाया गया। प्रेमी जोड़े ने पुलिस के समक्ष कबूला कि, अब उनके बीच दोस्ती खत्म हो चुकी है। हां, कभी कभी एक दूसरे से बात जरूर कर लेते है। युवती के मां ने अपने पति को जमकर कोसा। कोतवाली प्रभारी ने दोनों ही पक्षों का जमकर लताड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed