फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Woman beaten and thrown out of the house for not giving 10 lakhs in dowry

Haridwar News: दहेज में 10 लाख नहीं देने पर महिला को पीटकर घर से निकाला

Mon, 05 May 2025 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten and thrown out of the house for not giving 10 lakhs in dowry
Iनगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पति सहित पांच पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

I

Iनगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता को दहेज में 10 लाख नहीं लाने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।I
Iपुलिस के अनुसार, डोली रावत निवासी मनसा देवी रोड ब्रह्मपुरी ने शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी 10 मई 2023 को अमित कुमार सैनी निवासी गांव सिंधडू लक्सर के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने दहेज में उपहार व अन्य सामान दिया था। इससे ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। उसका आए दिन मानसिक व शारीरिक रूप से उत्पीड़न करने लगे। आरोप लगाया कि पति अमित सैनी, ससुर विनोद सैनी, सास सुधा सैनी, ननंद नेहा सैनी, जेठ दीपक सैनी उससे गाली-गलौज करते हुए प्रताड़ित करते थे। बीते 13 मार्च को सभी उसके कमरे में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। गर्म तेल उस पर फेंकने की कोशिश की। किसी तरह शोर मचाते हुए खुद को बचाया।I
विज्ञापन

Iआरोप है कि मारपीट कर 10 लाख की मांग की। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया। मायके पहुंचकर परिजनों को इस बारे में बताया। जिला अस्पताल ले जाकर उसका उपचार कराया। आरोप है कि अब लगातार फोन पर 10 लाख की मांग की जा रही है। रुपये नहीं लाने पर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि पति की पूर्व में भी एक युवती से शादी हुई थी। पति ने इस बात को छिपाकर उससे शादी रचाई। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed