{"_id":"a463441e-b948-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"without-insurance-may-have-to-go-on-chardham-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना 'सुरक्षा कवच' करनी पड़ सकती है चारधाम यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना 'सुरक्षा कवच' करनी पड़ सकती है चारधाम यात्रा
ऋषिकेश/ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2013 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रस्तावित बीमा पालिसी का लाभ मिल पाना इस साल भी मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
2012 में प्रस्तावित इस योजना पर राज्य सरकार इस साल भी अभी तक कोई निर्णय नहीं ले पाई है। अब चारधाम यात्रा शुरू होने में चंद दिन ही शेष रह गए हैं।
यात्रा प्रशासन संगठन की ओर से वर्ष 2012 में चारधाम यात्रियों के लिए बीमा पालिसी प्रस्तावित है, जिसे गतवर्ष तो शासन की मंजूरी नहीं मिल पाई, इस साल भी इसके लागू होने के आसार कम ही लग रहे हैं।
विज्ञापन
यह स्थिति तब है जब आगंतुक अतिथियों के बीमे के प्रीमियम पर सरकार को एक धेला खर्च नहीं करना है। प्रस्ताव में यात्रियों से ही पालिसी के प्रीमियम लेने का स्पष्ट उल्लेख है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
बीमा पालिसी संबंधी प्रस्ताव संगठन की ओर से सचिव पर्यटन को भेज दिया गया है। फिलहाल तो इसे मंजूरी नहीं मिली है, यदि अब भी कार्यवाही हुई तो पालिसी एक जून से लागू की जा सकती है।
- योगेंद्र सिंह गंगवार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी