फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Will implement schemes for the poor: Harish Rawat

सत्ता में आते ही गरीबों के लिए लागू करंगे योजनाएं: हरीश रावत

Thu, 10 Feb 2022 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Will implement schemes for the poor: Harish Rawat
लालढांग गांधी चौक में सभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत । - फोटो : HARIDWAR
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जमकर भाजपा पर बरसे और कहा कि उनके कार्यकाल में गरीबों के लिए चलाई गई योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। भाजपा सरकार ने राज्य में 69000 लोगों की पेंशन भी बंद करवा दी। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही चारधाम चार काम प्राथमिकता से सबसे पहले लागू करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बृहस्पतिवार को लालढांग गांधी चौक में कांग्रेस प्रत्याशी और अपनी बेटी अनुपमा रावत के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। भाजपा से आजिज आ चुकी जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार में आते ही चार लाख युवाओं को रोजगार देंगे, गैस सिलिंडर के दाम पांच सौ रुपये से अधिक नही होंगे। पांच लाख परिवारों को चालीस हजार रुपये देंगे। राज्य में रिक्त पदों को पहले ही साल में भरेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव और घर-घर पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से क्षेत्र में उप तहसील बनाने और आईटीआई लालढांग में खोली गई थी। जिसे भाजपा सरकार ने बंद करवा दिया। लालढांग क्षेत्र में कांगड़ी और भोगपुर के बीच गंगा पर पुल बनाने का काम करेंगे। भोगपुर और लालढांग क्षेत्र आपस जुड़ने से यहां तहसील बनाने का काम करेंगे। लालढांग चिल्लर खाल मार्ग जहां 2017 में छोड़ा था उसे पूरा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत, राजीव चौधरी, प्रताप सिंह लिंगवाल, शकुंतला देवी, शैलेंद्र पाठक, हकीमुल्ला उस्मानी, अजय चोधरी, दीपक जखमोला, अनीस अहमद, नन्दन सिंह बिष्ट, नजर हसन अंसारी, सुधीर पराशर, मनीस कुमार नागपाल, रोशनदिन, एसपी सिंह, शकुंतला देवी, सीता देवी, विनोद रावत, श्रुति लखेडा, जगमोहन आर्य, हेमा नेगी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed