फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Will have to fight against fascist forces: Pritam Singh

देश को संभालने के बजाय गिराने का काम कर रही भाजपा की सरकार: प्रीतम सिंह

Wed, 25 Dec 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Will have to fight against fascist forces: Pritam Singh
हरिद्वार। देहरादून में 28 दिसंबर को होने वाली भारत बचाओ-संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए आहूत चर्चा सभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि फासिस्ट ताकतों को भगाने के लिए जंग की शुरूआत हो चुकी है और भगाने तक जारी रहेगी। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोलने का आह्वान किया।
विज्ञापन


हरिद्वार के गीत गोविंद मंडप में प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने बलिदान देकर देश को आजाद कराया। आजादी के बाद भी इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए अपने प्राण दिए, लेकिन वर्तमान में सत्ता में बैठे लोगों ने देश को संभालने के बजाय सभी मुद्दों पर गिराने का काम किया है। प्याज, पेट्रोल, डीजल के साथ अन्य जरूरत की वस्तुएं आमजन की पहुंच से दूर हो गई है। उन्होंने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले प्याज पर दिए भाषण की याद दिलाते हुए कहा कि अब वे उस लॉकर का नाम बता दें जिसमें प्याज सुरक्षित रखी है, ताकि प्याज गरीबों में बांटी जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड में जनता ने भाजपा को नकार दिया। आगे जिस भी प्रदेश में चुनाव होंगे भाजपा सत्ता से दूर हो जाएगी। उन्होंने किसान, व्यापारी, मजदूरों का आह्वान किया कि 28 दिसंबर को देहरादून अवश्य पहुंचे। विधायक काजी निजामुुद्दीन, ममता राकेश, फुरकान अली ने कहा कि राज्य सरकार को खनन, शराब, भू माफिया चला रहे हैं, ऐसी डबल इंजन की सरकार को उखाड़ने के लिए देहरादून की रैली में अवश्य पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग भी रहे मौजूद

ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, सतपाल ब्रह्मचारी, मेयर अनीता शर्मा, डॉ. संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, ग्रामीण अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, राजेश रस्तोगी, यशपाल राणा, एसपी सिंह इंजीनियर, राजेंद्र चौधरी, पुरुषोत्तम शर्मा, विमला पांडेय, सविता सिंह, विजयपाल सिंह, जटाशंकर श्रीवास्तव, राजबीर चौहान, पूनम भगत, राम विशाल देव, धर्मपाल ठेकेदार, जितेंद्र पंवार, यशवंत सैनी, सतीस दाबड़े, सतीश कुमार, तेलूराम प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed