{"_id":"5829ea3a4f1c1b58368fe11b","slug":"why-friends-with-the-death-of-the-last-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी किशोरी ने क्यों की मौत से दोस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी किशोरी ने क्यों की मौत से दोस्ती
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किशोरी की खुदकुशी अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है। बड़ा सवाल यह है कि रेप पीड़िता के पास आखिरकार जहरीला पदार्थ कहां से आया। आखिर जब उसने जहर खाया तब परिजन क्या कर रहे थे। परिजन ने किशोरी के जहर खा लेने की सूचना स्थानीय पुलिस को एक दिन बाद क्यों दी। ऐसे कई सवाल के जवाब बूझने के लिए पुलिस तैयार बैठी है।
पुलिस की मानें तो किशोरी ने रेप के आरोपी युवक को क्लीन चिट दे दी थी। इससे साफ है कि उसके जेहन में आपबीती को लेकर कोई टीस बाकी नहीं थी। कोर्ट में किशोरी ने कह दिया था कि, वह अपनी इच्छा से पड़ोसी के घर गई थी। इसके बाद आखिर उसने आत्महत्या क्यों की। ये सवाल हर किसी को कौंध रहा है। किशोरी के दिमाग में आखिर ऐसा क्या घूम रहा था जिस कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। एसपी देहात परमेंद्र डोबाल के अनुसार आखिर किशोरी के पास जहरीला पदार्थ कहां से आया ये बड़ा सवाल है। शोक में डूबे परिजन से अभी पूछताछ नहीं हो सकी है। परिजन ने पुलिस को सूचना देना क्यों आवश्यक नहीं समझा। ऐसे कई सवालों को लेकर परिजन से पूछताछ की जाएगी।
जौलीग्रांट दौड़ी थी पुलिस
किशोरी के जहरीले पदार्थ खा लेने की सूचना जब पुलिस को मिली थी तब विवेचनाधिकारी ने जौलीग्रांट की दौड़ लगाई थी लेकिन विवेचनाधिकारी टीना रावत किशोरी के बयान नहीं दर्ज कर पाई थी। क्योंकि, उसकी हालत ज्यादा गंभीर थी।
विज्ञापन
मुंह फेर रहे ग्रामीण
गांववाले भी खामोश हैं। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। गांव में उस गली में सन्नाटा पसरा है जिस गली में मृतका का घर है। गांव बस्ती और लड़की का मामला होने के कारण कोई भी इस मामले में चर्चा करने को तैयार नहीं है।