फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   When the officers did not turn up to listen to the

Haridwar News: अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद तो टंकी पर चढ़े नाराज कार्यकर्ता

Sat, 05 Aug 2023 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
When the officers did not turn up to listen to the
प्रशासन में मचा हड़कंप, ऊर्जा निगम व एसडीएम पहुंचे
विज्ञापन


अधिकारियों के आश्वासन पर नीचे टंकी से उतरे कार्यकर्ता



अघोषित बिजली कटौती समेत ऊर्जा निगम से जुड़ी समस्या को लेकर सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं की फरियाद सुनने के लिए अफसर नहीं पहुंचे तो वे टंकी पर चढ़ गए। जिससे प्रशासन में हड़कंच मंच। मौके पर पहुंचे एसडीएम पूरण सिंह राणा और ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया, तब जाकर वह टंकी से नीचे उतरे।



दरअसल, शुक्रवार को सुराज सेवा दल की ओर से शहर में हो रही अघोषित विद्युत कटौती समेत लोगों के ऊर्जा निगम से जुड़े अनेक मुद्दों के लिए अधीक्षण अभियंता से समय लिया था। दल के कार्यकर्ता 12 बजे अधीक्षण अभियंता के सिडकुल स्थित कार्यालय पर पहुंच गए।, लेकिन वह वहां नहीं थे। उन्हें फोन पर टरकाया जाता रहा। जिससे उन्हें तीन बज गए। इसके बाद तीन घंटे का इंतजार करने के बाद वह रानीपुर मोड़ स्थित पानी की टंकी के पास पहुंचकर धरना देने लगे। इस दौरान दल के कार्यकर्ता विजेंद्र राघव और इंतजार सुनवाई होती नहीं दिखने पर पानी की टंकी पर चढ़े गए। मौके पर एसडीएम पूरण सिंह राणा, कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा और ऊर्जा निगम अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौधरी आ गए।
विज्ञापन


इस दौरान सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि ऊर्जा निगम की ओर से अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। जिससे लोग परेशान आ चुके हैं। उपभोक्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ज्वालापुर क्षेत्र के जेई तो उपभोक्ताओं का फोन तक नहीं उठाते हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अध्यक्ष रमेश जोशी ने बताया कि अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है, यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो फिर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अतीक मिश्रा, अजय मौर्या, आशीष दीक्षित, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed