फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Welcome to Hindu Jan Jagran Yatra reached Sarvanand Ghat

सर्वानंद घाट पहुंची हिंदू जन जागरण यात्रा का स्वागत

Fri, 18 Feb 2022 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Welcome to Hindu Jan Jagran Yatra reached Sarvanand Ghat
गाजियाबाद डासना स्थित देवी मंदिर के महंत एवं जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद - फोटो : HARIDWAR
गाजियाबाद डासना स्थित देवी मंदिर के महंत एवं जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद और शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के समर्थन में गाजियाबाद से शुरू हुई हिंदू जनजागरण पदयात्रा हरिद्वार में संपन्न हो गई। यात्रा का सर्वानंद घाट पर स्वागत किया गया। यात्रा को पहले देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर समापन होना था। यति नरसिंहानंद के आग्रह पर हरिद्वार में ही समापन हो गया।
विज्ञापन

निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती और यति नरसिंहानंद सरस्वती फाउंडेशन की महासचिव डॉ. उदिता त्यागी के नेतृत्व में गाजियाबाद से 12 फरवरी को हिंदू जनजागरण पदयात्रा शुरू हुई। पदयात्रा जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि और जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की गिरफ्तारी के विरोध में शुरू की गई थी। पदयात्रा में शामिल लोगों का संकल्प देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर जाकर आमरण अनशन करने का था। लेकिन महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने यात्रा का हरिद्वार में समापन करवा दिया। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने पदयात्रियों से कहा कि अब मुख्यमंत्री आवास पर अनशन करने का कोई अर्थ नहीं है। मुख्यमंत्री अब इस मामले में कुछ नहीं कर सकते। पदयात्रा में अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील त्यागी, हिंदू महासभा के वरिष्ठ नेता अशोक पांडेय, अभिषेक गुप्ता, सनोज शास्त्री, विवेक नागर, विपिन नागर, कृष्ण भारद्वाज, शशिकांत त्यागी, उदयवीर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed