{"_id":"0005ed51199eecabd5772c77bd390a30","slug":"weapons-are-coming-is-to-make-haridwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार आ रहे हैं, हरिद्वार उड़ाना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार आ रहे हैं, हरिद्वार उड़ाना है
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। सिटी पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर हरिद्वार को दहलाने की धमकी देने वाले एक सिरफिरे युवक को स्पेशल ऑपरेशन टॉस्क फोर्स (एसओटीएफ) ने धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सोमवार शाम करीब सवा चार बजे सिटी पुलिस कंट्रोल रूम पर एक फोन कॉल आई। महिला पुलिसकर्मी ने जब फोन उठाया तो तब उधर से बोल रहे युवक ने कहा कि हथियार आ गए हैं अब हरिद्वार उड़ाना है। महिला पुलिसकर्मी ने जब कहा कि, कहां बात कर रहे हो पता है। तब युवक ने सॉरी सॉरी बोलकर फोन काट दिया। महिला पुलिसकर्मी ने उच्चाधिकारियों को इस बाबत सूचना दी। आईजी अर्द्धकुंभ मेला जीएस मर्तोलिया के निर्देश पर एसओटीएफ प्रभारी ऐश्वर्या पाल मामले की जांच में जुट गए। कुछ ही घंटों में एसओटीएफ ने फोन कॉल करने वाले अंकित कुमार पुत्र विनोद निवासी गांव अजीतपुर कनखल को दबोच लिया। एसओटीएफ प्रभारी ने बताया कि दसवीं तक पढ़ा लिखा अंकित मोतीबाजार की पीपल वाली गली में एक माला की दुकान पर काम करता है और पिछले पंद्रह दिन से काम पर भी नहीं जा रहा था। एसओटीएफ के प्रभारी ने बताया कि युवक ने मजाक मजाक में ही सिटी पुलिस कंट्रोल में कॉल कर दी थी।
विज्ञापन
---------
हाल की ये दूसरी घटना
हरिद्वार। हाल ही में ये दूसरी घटना है जब किसी ने इस तरह की शरारत की है। इससे पूर्व एसओटीएफ ने चार दिन पूर्व ही ज्वालापुर क्षेत्र के रहने वाले पेशे से चालक सुशील सैनी को भी इस तरह की हरकत करने के आरोप में दबोचा था। उसने भी अपने ससुर को फंसाने के मकसद से उसी का ही मोबाइल फोन चोरी कर इस तरह की धमकी दी थी।
विज्ञापन