फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Water is everywhere in Haridwar

हरिद्वार में हर तरफ पानी ही पानी

Sun, 18 Aug 2019 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
Water is everywhere in Haridwar
शनिवार को रातभर हुई बारिश के बाद रविवार को दोपहर तक मूसलाधार बरसात ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। धर्मनगरी में हर तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। नालों की सफाई न होने की वजह से वह ओवरफ्लो हो गए। इससे बाजारों में कीचड़ और गंदगी फैल गई।
विज्ञापन

हरकी पैड़ी से लेकर ज्वालापुर, कनखल तथा भेल क्षेत्र में दिन में भारी बारिश हुई। भगतसिंह चौक से लेकर चंद्राचार्य चौक, न्यू हरिद्वार आदि में जलभराव रहा, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात थमा रहा। भगत सिंह चौक के चारों ओर टिबड़ी, ज्वालापुर रोड पर सेक्टर टू बैरियर तक जाम लगा रहा। हाइवे से प्रेमनगर आश्रम चौक से चंद्राचार्य आने जाने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ी। ज्वालापुर के कटहरा बाजार, पीठ बाजार क्षेत्र में भी जलभराव रहा। इस क्षेत्र में अतिक्रमण की वजह से नाले बंद हो गए हैं, जिससे बारिश रुक जाने के बाद भी बाजारों से पानी की निकासी नहीं हो सकी। सब्जी मंडी, रामघाट बाजार, विष्णुघाट क्षेत्र में भी गंदगी और कीचड़ फैला रहा। कनखल क्षेत्र में हालत भी खराब है। लाटोवाली, संदेश नगर, बूढ़ीमाता क्षेत्र सहित कई इलाको में बरसाती पानी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कुछ ऐसा ही हाल रेलवे रोड पर रहा। यहां नाला ओवरफ्लो होने से तांगा स्टैंड की तरफ की सड़क पर कई फीट पानी भरा रहा। लोग दुर्गंध से परेशान रहे। व्यापारी नेता राजेंद्र भट्ट ने कहा कि रेलवे रोड की इस गंदगी की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। अपर रोड के व्यापारी नेता और सांसद प्रतिनिधि संजय त्रिवाल ने भी नालों के ओवरफ्लो को सबसे बड़ी समस्या बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed