फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Water filling the roads due to stoppage of drain construction

मेयर के निरीक्षण में बुलाने पर नहीं पहुंचे अधिकारी

Wed, 13 Apr 2022 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Water filling the roads due to stoppage of drain construction
ज्वालापुर में बकरा मार्केट पर नाला निर्माण कार्य में अनियमितताएं बरतने जाने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़कों पर भर रहे नाले के गंदे पानी को लेकर मेयर अनिता शर्मा मंगलवार को निरीक्षण करने पहुंची थी। मौके पर अधिकारियों को बुलाया गया। लेकिन कोई नहीं पहुंचा। जिसके बाद मेयर ने इस संबंध में शहरी विकास मंत्री को पत्र लिखा है। साथ ही शहरी क्षेत्रों में ग्रामीण निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था न बनाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि ज्वालापुर में ग्रामीण निर्माण विभाग ने नाला निर्माण कार्य शुरू किया था। 15 दिन से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। जिससे नाले का गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है। दुकानों और घरों के बाहर पानी भरने से लोग बेहद परेशान हैं। मंगलवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया। आरईएस के अधिशासी अभियंता से फोन पर वार्ता की तो उन्होने डीएम के धनराशि अवमुक्त न करने से कार्य रुकने बात कही। मौके पर आने से भी मना कर दिया। इसके बाद जल संस्थान (गंगा) के अधिशासी अभियंता को मौके पर बुलाया गया। लेकिन उन्होंने ने भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। डीएम से बात करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

यूजर चार्ज रसीद की अनिवार्यता नहीं हुई वापस
नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र पंजीकरण में यूजर चार्ज रसीद की अनिवार्यता का आदेश वापस नहीं हुआ है। जबकि सोशल मीडिया पर आदेश वापस को लेकर भ्रामक जानकारी वायरल की जा रही है। जबकि सोमवार के बाद मंगलवार को भी बिना यूजर चार्ज रसीद के पहुंचे लोगों को बिना पंजीकरण के वापस भेज दिया गया। उधर, मेयर अनिता शर्मा का कहना है कि इस संबंध में नगर आयुक्त से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed