{"_id":"678d3a22a8a5eb2121084775","slug":"wasim-was-shot-in-the-waist-case-of-murder-registered-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-127941-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: वसीम की कमर में लगी थी गोली, हत्या का मुकदमा किया दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: वसीम की कमर में लगी थी गोली, हत्या का मुकदमा किया दर्ज
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पैथोलॉजी लैब में काम करने वाले युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। शव को दफनाने से पहले कब्जे में लेकर कमर पर मिले जख्म के आधार पर एक्सरा कराया गया, जिसमें पीठ में गोली लगने का खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने गहनता से जांच कर जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम गढ़ निवासी वसीम (21) पुत्र मुस्तकीम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। परिजन उसे दफनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस पर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया था। मौके पर शव को देखने पर कमर पर जख्म मिला था। शव को मोर्चरी में भिजवाते हुए कमर पर दिख रहे जख्म को लेकर गोली लगने का संदेह होने पर एक्सरा कराया गया। तब सामने आया कि वसीम की कमर में गोली लगी हुई है। शनिवार की शाम ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था।
पुलिस को दी गई शिकायत में वसीम के पिता मुस्तकीम निवासी ग्राम गढ़ ने बताया कि 17 जनवरी को उनका पुत्र घर से बहादराबाद पैथोलॉजी लैब पर काम करने गया था। शाम को उन्हें ग्राम प्रधान ने फोन पर जानकारी दी कि गढ़ में सरकारी अस्पताल के पास वसीम नीचे गिरा हुआ है। उसके नाक से खून बह रहा है। गाड़ी से ग्रामीणों ने ले जाकर उसे भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को घर लाकर दफनाने की तैयारी कर रहे थे। नहलाते समय उसकी कमर पर जख्म दिखा। तब ग्राम प्रधान को जानकारी दी। आरोप है कि किसी ने गोली मारकर वसीम की हत्या की है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मृतक वसीम की कमर में गोली लगी थी। अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी एंगलों पर जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।