{"_id":"57d992714f1c1b3c3dd474b8","slug":"war-against-dengue-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के खिलाफ अब सड़कों पर जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के खिलाफ अब सड़कों पर जंग
hridwar uttrakhanda india
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार।
विज्ञापन
डेंगू की रोकथाम में लापरवाही को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ चौक बाजार कनखल में बुधवार को बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कांग्रेसियों ने भाजपा के महापौर, विधायक एवं सांसद की चुप्पी पर रोष जताया। कहा कि उनका जनता की दुख तकलीफ से कोई वास्ता नहीं है।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कनखल से कांग्रेस के तीन पार्षद हैं, इसलिए भाजपा के जनप्रतिनिधि यहां की उपेक्षा कर रहे हैं। धरना- प्रदर्शन के संयोजक पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा का नगर निगम बोर्ड नकारा साबित हुआ है। लोगों ने खुद के खर्चे पर सफाई अभियान चल रखा है, परंतु नगर निगम कूड़ा भी नहीं उठा पा रहा है। कहा कि सेनेट्री इंस्पेक्टर को धरना स्थल के आसपास ही डेंगू का लार्वा दिखाया गया। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि महापौर को स्वागत समारोहों से बाहर आकर डेंगू, मलेरिया से पीड़ित जनता को बचाने के लिए काम करना चाहिए। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार ने कहा कि महापौर का एकमात्र एजेंड़ा नगर निगम की भूमियों को कब्जवाना है। जनता की समस्याओं से उनका कोई लेना देना नहीं है। धरने पर बैठने वालों में सुरेश शर्मा, राजेश शर्मा, हिमांशु बहुगुणा, नितिन तेश्वर, नकुल माहेश्वरी , विजय अग्रवाल, कपिल विश्नोई, महेंद्र अरोडा, गौरव शर्मा, तिरपाल शर्मा, शिवम शर्मा, विक्रम शाह, दीपक मणि गुप्ता, नेपाल ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, लव चौधरी, हरद्वारी लाल, गजेंद्र जोशी, विजय गुप्ता, सुमन शर्मा, मुकेश शर्मा, पुनीत त्रिपाठी, अश्विनी शर्मा, अमित रस्तोगी, प्रशांत शर्मा, सुनील भारद्वाज, भारत भारद्वाज, राजकुमार, अनिल ठाकुर, सुमन अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, आशीष शर्मा, योगेश कुमार, मनोज शर्मा, राजकुमार कन्नौजिया, राजीव, पाराशर शामिल थे। अध्यक्षता पं. जगदीश अत्री ने की।
विज्ञापन