फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Wall crumbled in trying to capture

चहारदीवारी ढहा होटल पर कब्जे की कोशिश

Sun, 15 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 15 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Wall crumbled in trying to capture

हरिद्वार। शंकर आश्रम तिराहे के पास क्लासिक रेजीडेंसी होटल की करीब दो बीघा खाली भूमि पर स्वामित्व का दावा कर रहे एक पक्ष की ओर से जेसीबी से होटल की चहारदीवारी ढहाने पर हंगामा हो गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचे सौ-डेढ़ सौ के आसपास मजदूरों को खदेड़ डाला। साथ ही स्वामित्व का दावा कर रहे अखिलेश दुबे समेत पांच लोग हिरासत में लिए। उसके बाद मौके से पुलिस ने जेसीबी, बजरी से भरा एक डंपर एवं एक लोडिड ऑटो कब्जे में लिया। एसपी सिटी एवं नगर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कोतवाली कैंपस में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के बीच जमकर नोंकझोंक हुई।

विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 11 बजे स्वामित्व का दावा कर रहे अखिलेश दुबे पुत्र जयप्रकाश दुबे करीब सौ-डेढ़ सौ मजदूर, जेसीबी एवं खनिज सामग्री से लदा डंपर लेकर क्लासिक होटल पहुंचे। इससे पहले होटल प्रबंधन कुछ समझ पाता तब तक जेसीबी से होटल के अगले हिस्से की चहारदीवारी ढहा दी गई। इसी बीच होटल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और विरोध कर दिया। तभी वहां से गुजर रहे रेल चौकी प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने चहारदीवारी गिराने में लगी जेसीबी को रुकवा दिया और पुलिस को बुला लिया। एसएसआई कमल मोहन भंडारी ने पहुंचते ही भारी संख्या में एकत्रित हुए मजदूरों को खदेड़ दिया। पुलिस ने स्वामित्व का दावा कर रहे अखिलेश दुबे, ठेकेदार, डंपर, लोडिड ऑटो के मालिक चालक को हिरासत में लेकर सीधे कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


एसपी सिटी नवनीत सिंह, सीओ सदर राजेश भट्ट एवं कोतवाली प्रभारी मासिक अपराध गोष्ठी छोड़कर तुरंत मौके पर पहुंचे। स्वामित्व का दावा कर रहे पक्ष के समर्थन में कांग्रेसी नेता राजीव चौधरी, अनिल चौधरी, प्रभाष मिश्रा भी पहुंच गए। एसपी सिटी के बुलाने पर नगर मजिस्ट्रेट मोहम्मद नासिर हुसैन कोतवाली भी पहुंच गए। एसपी सिटी एवं नगर मजिस्ट्रेट को कब्जा दिलाने के कोर्ट संबंधी कोई आदेश स्वामित्व का दावा कर रहे अखिलेश दुबे नहीं दिखा पाए। इधर, उनके अधिवक्ता केएल गुप्ता एवं होटल पक्ष के अधिवक्ता अतुल सिंघल भी कोतवाली पहुंचे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अधिवक्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। लेकिन एसपी सिटी एवं नगर मजिस्ट्रेट ने कोर्ट का कोई आदेश न होने पर कब्जा करने को गलत ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ने सुनाई खरी-खरी
एसपी सिटी नवनीत सिंह ने कब्जा करने पहुंचे अखिलेश दुबे को खरी-खरी कही। कहा, कब्जा लेने का उनका यह तरीका पूरी तरह गलत है। गुंडई बर्दाश्त नहीं होगी। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। एसपी सिटी जब उसे खरी खरी सुना रहे थे दुबे के समर्थन में आए अधिकतर कांग्रेसी नेता भी एसपी सिटी की हां में हां मिलाते रहे।

दोनों भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। होटल क्लासिक रेजीडेंसी के मैनेजर भगतराम ने होटल में तोड़फोड़ करने सहित अन्य आरोप लगाते हुए अखिलेश एवं अभिषेक दूबे के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

इनका कहना है
स्वामित्व का दावा कर रहे अखिलेश दुबे कब्जा लेने संबंधी कोर्ट का कोई आदेश नहीं दिखा पाए। कोर्ट से आदेश लाने के बाद ही कब्जा लेने दिया जाएगा। कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर स्वामित्व का दावा कर रहे पक्ष के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी सिटी हरिद्वार।

इनका कहना है
मेरे पिता होटल के मालिक थे। होटल कैंपस में खाली पड़ी करीब 15 हजार स्कवायर फिट भूमि पिता ने उत्तर प्रदेश फाइनेंशियल कार्पोरेशन से लोन लेकर लीज पर दी थी। अब उन्होंने लोन चुकता कर दिया है। इसी नाते वह कब्जा लेने आए थे। ऐसे में कोर्ट का आदेश लेने की आवश्यकता ही नहीं है। क्लासिक रेजीडेंसी होटल पर उसका अधिकार ही नहीं है।
अखिलेश दुबे, स्वामित्व का दावा कर रहा पक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed