फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Waiting for ultrasound at Mother and Child Hospital

Haridwar News: मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड के लिए करना होगा इंतजार

Thu, 25 Jun 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 25 Jun 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Waiting for ultrasound at Mother and Child Hospital
- अब जुलाई के प्रथम सप्ताह में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन

मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड के लिए करना होगा इंतजार
हरिद्वार। हरिद्वार के 200 बेड वाले मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल (एमसीएच) में गर्भवती महिलाओं को सरकारी दरों पर अल्ट्रासाउंड सुविधा के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। करीब 38 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अस्पताल में मार्च से सेवाएं शुरू होने और मई से डिलीवरी होने के बावजूद अल्ट्रासाउंड सेवा अब तक शुरू नहीं हो सकी है। अस्पताल प्रबंधन को उम्मीद है कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। धर्मनगरी में जिले की गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए गए एमसीएच अस्पताल का संचालन 30 मार्च से शुरू हुआ था। यहां आठ मई से प्रसव सेवाएं भी शुरू हो गई थीं। वर्तमान में अस्पताल में प्रतिदिन 70 से 80 महिलाओं की ओपीडी हो रही है, जबकि औसतन 10 गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी भी रोजाना की जा रही है। अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू न होने के कारण गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए जिला अस्पताल की महिला विंग का रुख करना पड़ रहा है। वहां मरीजों की अधिक संख्या होने से कई महिलाओं को बिना जांच कराए वापस लौटना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन ने जून के दूसरे सप्ताह में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू करने का दावा किया था और इसके लिए सीएमओ कार्यालय से पंजीकरण भी प्राप्त कर लिया गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से सेवा अब तक शुरू नहीं हो सकी। मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल के निदेशक मनोज मिश्रा ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होने में देरी हुई है। समस्याओं का समाधान किया जा रहा है और जल्द ही अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed