फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Volunteers will be helpers of police administration in Kumbh

कुंभ में स्वयंसेवी बनेंगे पुलिस प्रशासन के मददगार

Thu, 07 Jan 2021 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Volunteers will be helpers of police administration in Kumbh
सीसीआर टावर में स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत । - फोटो : HARIDWAR
इस बार कुंभ को सफल बनाने के लिए शहर की स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी और स्वयंसेवक पुलिस और प्रशासन के मददगार बनेंगे। स्वयंसेवक बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना, प्लास्टिक, साफ सफाई, यातायात आदि के प्रति जागरूक करेंगे। वहीं धूम्रपान निषेध और घायल पशुओं की देखरेख जैसे सेवार्थ कार्यों में भी इन संस्थाओं की अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेला सभागार में मेला अधिकारी दीपक रावत ने स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक की। बैठक में मेलाधिकारी ने स्वयंसेवी संस्थाओं से कुंभ के दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यों में उनके सहयोग की बात कही। इस दौरान बैठक में महामना सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि उनके विद्यालय के छात्र यात्रियों को कोविड-19 और प्लास्टिक के इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक करेंगे। फर्स्ट एड फैसिलिटी संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि वे यात्रियों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराएंगे। फिजिकल फाउंडेशन और गंगा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी ओर से हम शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वामी विवेकानंद संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका 20 लोगों का समूह पेयजल व्यवस्था और पुलिस का सहयोग करेगा। रंगमंच संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी 50 लोगों की टीम प्लास्टिक की जगह मिट्टी के बर्तनों और आयुर्वेद का भी प्रचार करेगी। सेवाश्रम से जुड़े स्वयंसेवी संस्था एवं शुभकामना हास्पिटलिटी सर्विसेज ने बताया कि उनकी टीम ट्रैफिक पुलिस का यातायात नियंत्रण में मदद करेगी। हरियाणा सामाजिक संगठन ने बताया कि बहादराबाद इलाके से जो गाड़ियां आएंगी, उन्हें सही पार्किंग आदि की व्यवस्था करने में सहयोग करेंगे। ब्राह्मण जागृति संस्था ने बताया कि वे पेयजल व मार्ग बताने में मेला प्रशासन का सहयोग करेंगे। भारत स्काउट्स गाइड ने साफ सफाई अभियान चलाने की बात कही। बीइंग भगीरथ के संयोजक शिखर पालिवाल ने स्वयंसेवी गंगा में विसर्जित कपड़े व फूलों के निस्तारण का काम करेगी। कमला जोशी और जन जागृति विकास समिति ने बताया कि उनकी संस्थाएं महिला कल्याण के क्षेत्र में कार्य करेंगी। इस अवसर पर अपर मेला अधिकारी श्री ललित नारायण मिश्र, हरवीर सिंह, रामजी शरण, उप मेला अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, दयानन्द सरस्वती आदि सरस्वती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed