फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Viral is not leaving the chase, queues are being seen in the hospital

Haridwar News: फिर बढ़े खांसी-बुखार के बीमार

Tue, 29 Nov 2022 04:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Viral is not leaving the chase, queues are being seen in the hospital
अब मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। इसके बाद भी वायरल लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहा। अब भी जिला अस्पताल के साथ निजी अस्पतालों में वायरल पीड़िताें की लंबी कतार लग रही है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर (बीपी) और शुगर के मरीज भी जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बरसात खत्म होने के बाद शहर से लेकर देहात में डेंगू के मामले सामने आने लगे थे। डेंगू के साथ मलेरिया ने भी दस्तक दी। इसके बाद लोग वायरल की चपेट में आ गए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में हर कोई वायरल से पीड़ित था। इस बार वायरल होने के पंद्रह दिन बाद भी लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तब चिकित्सकों का कहना था कि जब मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा तो इस तरह की बीमारियों से निजात मिल जाएगी। कुछ दिन तक लोगों को राहत मिलने के बाद एक बार फिर वायरल पीड़ितों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

वायरल के अलावा खांसी, बीपी और शुगर के मरीजों की मुश्किलें बढ़ने लगी है। सोमवार को जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संदीप टंडन की ओपीडी में 80 मरीज पहुंचे। इनमें अधिकतर खांसी, जुकाम और तेज बुखार से पीड़ित थे। बुखार पीड़ित मरीजों को उन्होंने उबला खाना खाने के साथ आराम करने की सलाह दी है। कार्यवाहक सीएमएस डा. चंदन कुमार मिश्रा का कहना है कि रोजाना अस्पताल में 250 से 300 मरीज अलग-अलग समस्या लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed