फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   VIP's movement made common people sweat

सरकार की सवारी ने सड़कों पर धूप में निकलवाया जनता का पसीना

Fri, 06 May 2022 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
VIP's movement made common people sweat
आसमान से आग उगलता सूरज और बिना पानी व छांव के सड़कों पर सरकार की सवारी गुजरने के इंतजार में बृहस्पतिवार को हजारों लोग अपने गंतव्यों को जाने के लिए परेशान खड़े रहे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में थे। उनके कार्यक्रमों के चलते पुलिस ने दो किलोमीटर क्षेत्र में यातायात रोक दिया। फ्लीट गुजरने से 20 मिनट पहले यातायात रोके जाने से हर कोई हलकान रहा।
विज्ञापन

अलकनंदा घाट पर बने भागीरथी पर्यटक आवास गृह का यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया। जब 11 बजे के करीब भल्ला कॉलेज के मैदान में दोनों मुख्यमंत्रियों का हेलीकाप्टर उतरा तो पुलिस ने ऋषिकुल चौराहे पर ही यातायात को रोक दिया। जबकि यहां से भल्ला कॉलेज का मैदान एक किलोमीटर की दूरी पर है। इसके साथ ही शिव चौक से तुलसी चौक की तरफ जाने वाले यातायात को भी रोक दिया गया। इसके बाद वापसी में भी यही हुआ। ऋषिकुल तिराहे के अलावा शंकराचार्य चौक, तुलसी चौक, देवपुरा चौक पर ट्रैफिक रोकने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

वन-वे में आया सीएम का काफिला
नियम कायदे सिर्फ आम जनता के लिए मायने रखते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला जब उद्घाटन समारोह के बाद वापस भल्ला कालेज मैदान की तरफ आया तो उसे ओमपुल के सामने से वन-वे से गुजरा। शंकराचार्य चौक पर भी यातायात को रोक दिया गया। जबकि दिल्ली-दून हाईवे पर ट्रैफिक रोके जाने के चलते कुछ ही देर में इस जगह पर भारी जाम लग जाता है। यदि कोई आम आदमी अपने वाहन को लेकर वन-वे में आ जाता तो सीपीयू के साथ ही यातायात पुलिस चालान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानें कराई गई बंद
कार्यक्रम स्थल से लौटने से पहले पुलिस ने नगर निगम से देवपुरा तक की दुकानें भी बंद करवानी शुरू कर दी। दोपहर को खाने का समय होने के कारण अधिकतर दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। इस मार्ग पर अधिकतर दुकाने खाने-पीने का सामान बेचने वाले लोगों की है। इससे उनका सामान भी खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed