{"_id":"570d44bf4f1c1b0d0f4a6bc6","slug":"vinod-brthwal-cremated","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद बड़थ्वाल पंचतत्व में विलीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनोद बड़थ्वाल पंचतत्व में विलीन
hridwar uttrakhanda india
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
विनोद बड़थ्वाल का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य पुनर्गठन आयोग के समन्वयक विनोद बड़थ्वाल का अंतिम संस्कार मंगलवार को हरिद्वार में खड़खड़ी स्थित श्मशान घट पर किया गया। उनके पुत्र वैभव बड़थ्वाल और भाई संजय बड़थ्वाल ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर यूपी से आए दो काबीना मंत्रियों और हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विनोद बड़थ्वाल का शव मंगलवार को साढ़े तीन बजे देहरादून से खड़खड़ी श्मशान घाट पर लाया गया। जहां उनके शव को मुखाग्रि दी गई। यूपी के काबीना मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह, साहब सिंह सैनी ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक सुबोध उनियाल, कांग्रेसी नेता विजय सारस्वत, विनय सारस्वत, सपा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सचान, असलम खान, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी ऋश्विरांनद, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार, संजय पालीवाल, अरविंद गुर्जर सपा नेता डा. राजेंद्र पाराशर, काजी चांद, मुकेश शर्मा, बसपा नेता अनिल जेतली, मशकूर कुरैशी, राकेश चतुर्वेदी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने सपा नेता विनोद बड़थ्वाल को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बाद में वीआईपी घाट पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन