फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Villagers Protest Over Power Supply Disruption

Haridwar News: ग्रामीणों ने किया बिजली आपूर्ति बाधित रहने पर प्रदर्शन

Fri, 26 Jun 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Fri, 26 Jun 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Villagers Protest Over Power Supply Disruption
कहा, बिजली आपूर्ति में किया जाए सुधार
विज्ञापन

पथरी। नसीरपुर कलां में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बाधित होने पर रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि बिजली आपूर्ति में सुधार किया जाए। बृहस्पतिवार की रात व शुक्रवार को दिन में बिजली की अंडरग्राउंड लाइन में आए फाल्ट से क्षेत्र के बीस से अधिक गांवों में सोलह घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे जहां लोगों को बृहस्पतिवार की रात में अंधेरे में रहना पड़ा है। लोग भीषण गर्मी में मच्छरों के प्रकोप से बेहाल रहे। शुक्रवार की सुबह लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। शुक्रवार को मुहर्रम पर दिन में बिजली गायब रही। भट्टीपुर व पथरी बिजली घर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को रात में दस बजे करीब बिजली गायब हुई और शुक्रवार को दोपहर दो बजे करीब बिजली आई। इसके बाद भी शुक्रवार को दिन में दोपहर बाद भी कई बार बिजली की ट्रिपिंग होती रही है। ऊर्जा निगम के एसडीओ सचिन सचदेवा का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात में बिजली की अंडरग्राउंड लाइन में लाइन में फाल्ट हो गया था। शुक्रवार को फाल्ट ढूंढने और उसे ठीक करने में समय लगा है। इसके बाद बिजली आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed