फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   VG Sports and Gymkhana Cricket Academy won the league matches

Haridwar News: वीजी स्पोर्ट्स व जिमखाना क्रिकेट एकेडमी ने जीते लीग मैच

Thu, 16 Jan 2025 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
VG Sports and Gymkhana Cricket Academy won the league matches
हरिद्वार। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग के 14वें दिन बारिश के चलते लकसर क्रिकेट एकेडमी व रोज लायंस क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच नहीं हो सका। दोनों के टीमों के बीच शुक्रवार को लीग मैच खेला जाएगा
विज्ञापन


जबकि वीजी स्पोर्ट्स व ऑलराउंडर क्रिकेट क्लब के बीच एसएससीए मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वीजी स्पोर्टस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 116 रन बनाए। टीम की तरफ से अर्णव सैनी ने शानदार 61 रन बनाए। ऑलराउंडर की तरफ से पार्थ रावत व फरहान अली ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑलराउंडर क्रिकेट क्लब संघर्षपूर्ण मैच में 20 ओवर में 114 रन ही बना सकी और 2 रन से मैच हार गयी। ऑलराउंडर की तरफ से पार्थ रावत ने नाबाद 59 व फरहान अली ने 34 रन बनाए। वीजी स्पोर्टस की तरफ से अंश धीमान ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन


पेस क्रिकेट एकेडमी व जिमखाना क्रिकेट एकेडमी के बीच ऋषि क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पेस क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 127 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जिमखाना ने 17.3 ओवर में 2 विकेट पर 129 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंपायरिंग राहुल गुप्ता, पारस, मंजीत, स्वतंत्र चौहान ने व स्कोरिंग सूरज एवं रितेश ने की। इस अवसर पर इंद्रमोहन बड़थ्वाल, सुनील तोमर, चंद्रमोहन बड़थ्वाल, कुलदीप सिंह असवाल, अनिल खुराना, मनोज कुमार अहलावत, रचित कुमार आदि मौजूद रहे।


एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज कुमार व सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल ने बताया कि शुक्रवार को राइजिंग स्टार व पैसीनेट, रुड़की यंग व केएलसीए, रोज लायंस व लकसर के बीच लीग मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed