फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Vegetables prices fell if the timing of marriages decreased

शादियों के मुहूर्त कम हुए तो गिरे साग-सब्जियों के भाव

Thu, 25 Nov 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Vegetables prices fell if the timing of marriages decreased
सब्जियां। - फोटो : HARIDWAR
सहालग सीजन में सब्जियों की कीमतों में आया उछाल मुहूर्त कम होने से नीचे आए हैं। सब्जियां कुछ सस्ती होने से लोगों को राहत मिली है। बावजूद इसके मटर अभी भी 120 रुपये है। शिमला मिर्च और गोभी भी 60 रुपये प्रति किलो बिक रही है। 30 नवंबर से 13 दिसंबर तक रिकार्ड शादियां हैं। इस बीच सब्जियों की कीमतों में उछाल आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

हरिद्वार शहरी क्षेत्र में अधिकतर सब्जियां देहात और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों व दिल्ली आजाद नगर मंडी से आती हैं। आमतौर पर सर्दियों में सब्जियां सस्ती हो जाती हैं। इस बार नवंबर के दूसरे पखवाड़े से सहालग में रिकार्ड शादियां हुई। कोरोनाकाल के बाद से हर गली-मोहल्ले में शाहनाई गूंजी। इसकी वजह से सब्जियों की कीमत आसमान छू गई। नवंबर माह में ही डीजल की कीमतों में गिरावट आई। ट्रांसपोर्ट भाड़ा कम नहीं होने से सब्जियों की कीमतें भी नीचे नहीं आई। जिसके चलते टमाटर, गोभी, मटर और शिमला मिर्च आम आदमी की रसोई से बाहर हो गई थी।
विज्ञापन

कनखल निवासी ममता सैनी के मुताबिक सब्जियां महंगी होने से रसोई का बजट बिगड़ गया था। किलो में खरीदी जाने वाली सब्जियां पाव भर लेकर काम चलाना पड़ा। सब्जियों की जगह दाल से काम चलाना पड़ा। अब जाकर कुछ राहत मिली है। ज्वालापुर के सब्जी विक्रेता अशोक कुमार बताते हैं कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में शादियों के मुहूर्त कम हैं। जिससे सब्जियों का भाव कम हुआ है। बाहरी मंडियों से सब्जियों की आवक बरकरार है, लेकिन खपत कम होने से अधिकतर सब्जियों की कीमतों में 10 रुपये से लेकर 30 रुपये तक कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार में सब्जियों के भाव प्रति किलोग्राम रुपये में
सब्जियां- हफ्ते भर पहले-अब
- टमाटर-80-60
- प्याज-50-40
- गोभी-80-60
- मटर-140-120
- कद्दू-40-30
- बैगन-40-30
- करेला-45-40
- शिमला मिर्च-100-60
- लौकी-40-30
- पत्ता गोभी-40-30
- गाजर-80-40
- आलू-30-25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed