{"_id":"6acf91d5b6224f566008a6bf","slug":"nine-hour-power-outage-people-inconvenienced-haridwar-news-c-35-1-hrd1020-155401-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नौ घंटे बिजली गुल, व्यापारी-निवासी हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नौ घंटे बिजली गुल, व्यापारी-निवासी हुए परेशान
विज्ञापन
- व्यापारियों ने की मांग: बिजली कटौती अवधि सीमित रखी जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
सप्तऋषि। हरिपुर कलां विद्युत उपसंस्थान से जुड़े क्षेत्रों में बुधवार को बिजली कटौती ने लोगों को परेशान किया। विभाग ने पेड़ों की छंटाई और तकनीकी मरम्मत के लिए सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक छह घंटे का शटडाउन निर्धारित किया था, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली आपूर्ति करीब नौ घंटे तक बाधित रही। इससे व्यापारियों और क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली कटौती से देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज, बिड़ला फार्म, सप्तऋषि आश्रम, मानस कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, गंगा सूरजपुर, हिमालयन कॉलोनी, साधुबेला पुरम और प्रेम विहार चौक समेत कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित रहा। स्थानीय व्यापारी त्रिभुवन चंद्र पुनेठा, संदीप बडोला, प्रदीप गोयल, आकाश, गगन और सुभाष ने बताया कि त्योहारों के सीजन में लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से कारोबार प्रभावित हुआ।
निर्धारित समय पर आपूर्ति बहाल नहीं होने से दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने विभाग से रखरखाव कार्य समय पर पूरा करने और बिजली कटौती की अवधि निर्धारित समय तक सीमित रखने की मांग की। ऊर्जा निगम अवर अभियंता राजेश कृसाली ने बताया कि 33/11 केवी उपसंस्थान में पेड़ों की छंटाई और अन्य मरम्मत कार्यों के चलते शटडाउन लिया गया था।