फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar News Veg and non-veg dishes were being prepared in same pan in restaurant Hindu organizations protest

Haridwar: रेस्टोरेंट में एक ही कड़ाही में बन रहे थे वेज और नॉनवेज व्यंजन, हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन

Sun, 15 Jun 2025 12:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 15 Jun 2025 12:04 AM IST
सार

एक रेस्टोरेंट में ग्राहकों को वेज फूड की जगह नॉनवेज परोस दिया गया। ग्राहकों ने जब खाना शुरू किया तो वह नॉनवेज देखकर भड़क गए।

विज्ञापन
Haridwar News Veg and non-veg dishes were being prepared in same pan in restaurant Hindu organizations protest
- फोटो : freepik.com प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ज्वालापुर स्थित एक रेस्टोरेंट में एक ही कड़ाही में वेज और नॉनवेज व्यंजन बनाए जा रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अग्रिम आदेशों तक रेस्टोरेंट को बंद कराते हुए नोटिस चस्पा कर दिया।

विज्ञापन


ज्वालापुर के एक रेस्टोरेंट में ग्राहकों को वेज फूड की जगह नॉनवेज परोस दिया गया। ग्राहकों ने जब खाना शुरू किया तो वह नॉनवेज देखकर भड़क गए। इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को मिली तो विभाग के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


Kedarnath Helicopter Crash: बच्ची संग महाराष्ट्र से बाबा के दर्शन को आया था दंपती, बन गया तीनों का आखिरी सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर रेस्टोरेंट का निरीक्षण शुरू कर दिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रसोई में वेज और नॉनवेज एक ही कड़ाही में बनाए जा रहे थे। जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा और भड़क उठा। रेस्टोरेंट संचालक फूड लाइसेंस, पानी की रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने मौके पर ही रेस्टोरेंट में बनाए जा रहे सभी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed