फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Vasundhara increased the value of Haridwar at the national level

राष्ट्रीय स्तर पर वसुंधरा ने बढ़ाया हरिद्वार का मान

Tue, 28 Jan 2020 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Vasundhara increased the value of Haridwar at the national level
वंसधुरा। - फोटो : HARIDWAR
जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद हरिद्वार की कक्षा 10 की छात्रा वसुंधरा सिंह को पीसीआरए नई दिल्ली ने एक सैमसंग गैलेक्सी टैब, शैक्षिक भ्रमण के लिए जापान ट्रिप और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है।
विज्ञापन

भारतीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) नई दिल्ली ने देशभर में ‘तेल व प्राकृतिक गैस संरक्षण’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता-2019 कराई थी। विभिन्न भाषाओं से राष्ट्र स्तर पर चुने गए 220 प्रतियोगियों की अंतिम परीक्षा अलग-अलग स्थानों पर बंद हॉल में ‘फ्यूल कंजप्शन एंड क्लियर एनवायरमेंट इन मी’ विशेष पर की गई। निबंध प्रतियोगिता में वसुंधरा सिंह ने हिंदी भाषा में राष्ट्र स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय जनपद हरिद्वार के साथ साथ प्रदेश का मान बढ़ाया है। पीसीआरए के सचिव डॉक्टर एमएम कुट्टी ने 16 जनवरी 2020 को भारत पर्यावास केंद्र नई दिल्ली में वसुंधरा सिंह को एक टैब, शैक्षिक भ्रमण के लिए जापान ट्रिप तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है। वसुंधरा सिंह की इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य पीसी जोशी, रंजना सिंह, संजय वत्स, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज आदि का कहना है कि विद्यालय स्तर पर कराई गई कड़ी मेहनत एवं प्रोत्साहन इस राष्ट्रीय उपलब्धि का कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed