फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Various programs organized on the 29th death anniversary of Shantikunj founder

Haridwar News: शांतिकुंज संस्थापिका की 29वीं पुण्यतिथि पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

Fri, 29 Sep 2023 06:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 06:17 PM IST
विज्ञापन
Various programs organized on the 29th death anniversary of Shantikunj founder
फोटो समाचार
विज्ञापन

हरिद्वार। शांतिकुंज में नारी जागरण को समर्पित रही अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका भगवती देवी शर्मा की 29वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान शांतिकुंज के मुख्य सभागार में महिला मंडल ने भव्य दीप महायज्ञ का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों परिजनों, विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर शांतिकुंज के अंतेवासी कार्यकर्ता एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने सामूहिक श्राद्धकर्म किया। इस दौरान आचार्यों ने माताजी के मातृत्व, कर्तृत्व एवं व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके बताए सूत्रों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या एवं संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने कहा कि माताजी बाल्यावस्था से ही नारियों के समान अधिकार के लिए काम करती रही। शांतिकुंज के संस्कार शाला, माताभगवती हॉल एवं विश्वामित्र शैड में कुल नौ पारियों में श्राद्ध संस्कार सम्पन्न कराया गया। पं. शिवप्रसाद मिश्र व उदय किशोर मिश्र सहित संस्कार प्रकोष्ठ के आचार्यों में शास्त्रोक्त विधि से श्राद्ध संस्कार का वैदिक कर्मकांड संपन्न कराया। बता दें कि शांतिकुंज में होने वाले प्रत्येक संस्कार निःशुल्क कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed