{"_id":"573f58834f1c1bda6aac736b","slug":"vaishakh-full-bath-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैशाख पूर्णिमा स्नान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैशाख पूर्णिमा स्नान आज
hridwar uttrakhanda india
Updated Sat, 21 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। कई पर्वों को एक साथ समेटने वाली वैशाख पूर्णिमा का स्नान आज (शनिवार) पड़ रहा है। इसी दिन भगवान बुद्ध और भगवान कूर्म की जयंती पड़ रही हैं। इसी दिन उज्जैन कुंभ के सभी स्नानों का समापन भी हो रहा है।
विज्ञापन
पूर्णिमा स्नान के साथ पांच दिनों से चल रही गंगा की पंचस्नानी भी संपन्न हो जाएगी। पवित्र वैशाख मास पर्वों से भरा महीना माना गया है। इस महीने कई अवतारों और महापुरुषों की जयंती पड़ती है। शनिवार को विश्वभर को अहिंसा और शांति का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध का जन्मदिन है। इस पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा गया है। इस दिन भगवान विष्णु ने कूर्मावतार लिया था। वैशाख की पूर्णिमा बहुत पवित्र मानी गई है। उज्जैन सिंहस्थ में इसी दिन अंतिम शाही स्नान होगा। बुद्ध पूर्णिमा से एक दिन पूर्व शुक्रवार को नृसिंह जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। अपर रोड की नृसिंह धर्मशाला स्थित नृसिंह मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। लक्ष्मी नारायण के अन्य मंदिरों में भी पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने नृसिंह जयंती व्रत रखा। वैशाख पूर्णिमा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का धर्मनगरी में आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन