फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Uttarakhand Open University's special study center will open in the district jail.

Haridwar News: जिला जेल में खुलेगा उत्तराखंड मुक्त विवि का विशेष अध्ययन केंद्र

Wed, 17 Dec 2025 05:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Open University's special study center will open in the district jail.
हरिद्वार। जिला कारागार रोशनाबाद में बंद कैदियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए नई पहल की गई है। बुधवार को रुड़की क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय व जिला कारागार प्रशासन के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत जेल परिसर में कैदियों के लिए विशेष अध्ययन केंद्र की स्थापना होगी, जिससे अब अंदर ही कैदी भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

एमओयू पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. खेमराज भट्ट और वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने हस्ताक्षर किए। विवि के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बृजेश बनकोटी सहित विश्वविद्यालय और कारागार प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने मुक्त विवि प्रदेश के सुदूर और वंचित क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन

इस पहल से कैदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर बाहर आने के बाद अपने जीवन को नई दिशा दे सकेंगे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करना हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। उपेक्षित वर्ग तक उच्च शिक्षा पहुंचाना एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में अध्ययन केंद्र की स्थापना से कैदियों को शिक्षा का लाभ मिलेगा। उनके जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलेगा। कुलसचिव डॉ. खेमराज भट्ट ने कहा कि विवि का उद्देश्य है कि कोई भी वर्ग उच्च शिक्षा से वंचित न रहे, चाहे परिस्थितियां जैसी भी हों। सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बृजेश बनकोटी ने बताया कि इस विशेष अध्ययन केंद्र के माध्यम से जेल में बंद कैदी विवि के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे। इस दौरान डिप्टी जेलर श्वेता जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed