Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Uttarakhand BJP Working Committee meeting held political and economic resolutions passed

हरिद्वार: भाजपा कार्यसमिति की बैठक, राजनीतिक-आर्थिक प्रस्ताव पारित, 60 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा

Sun, 22 Nov 2026 09:30 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 22 Nov 2026 09:30 PM IST
सार

सत्र की अध्यक्षता करते हुए भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व राज्य ने इन दस वर्षों में विकास और विरासत के अनगिनत अभूतपूर्व आयामों को स्थापित किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP Working Committee meeting held political and economic resolutions passed
बीजेपी कार्यसमिति की बैठक - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

भाजपा विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यसमिति ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में 60 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। बैठक में विकसित भारत 2047 और विकसित उत्तराखंड के संकल्प को दोहराया गया।

विज्ञापन


बैठक में उद्घाटन सत्र की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन, वंदे मातरम और स्वागत कार्यक्रम से हुई। हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत और केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया और अपने विचार रखे। प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्र नाथ शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञापन


सत्र की अध्यक्षता करते हुए भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व राज्य ने इन दस वर्षों में विकास और विरासत के अनगिनत अभूतपूर्व आयामों को स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में देवभूमि के पवित्र धामों में व्यवस्थाओं का जो कायाकल्प हुआ है, उसने पर्यटन व्यवसाय के रूप में प्रदेश की आर्थिकी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इसी तरह प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर, रोड, हवाई कनेक्टिविटी में हुए जबरदस्त सुधार और लगातार बढ़ते निवेश से युवाओं के लिए रोजगार के अनगिनत अवसर प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार ने यूसीसी, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून सहित कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अवैध कब्जों से 13 हजार एकड से अधिक सरकार भूमि मुक्त कराई गई है। उन्होंने आग्रह किया कि आगामी चुनाव के लिए जो कार्यक्रम कार्यसमिति में तय हुए हैं, उन्हें पूरी क्षमता और तन्मयता से आगे बढ़ाना है। प्रत्येक वर्ग और समाज को जोड़ने के कार्यक्रम करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार: चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे राजनाथ सिंह, कहा- हैट्रिक बनाएगी भाजपा, नौ मंत्र साधे

आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता की उपलब्धियां गिनाईं
अनुमोदन में वक्ताओं ने वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत की विकास गति को देश के नीतिगत स्थायित्व का प्रमाण बताया। वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7 से 7.8 फीसदी की जीडीपी वृद्धि का उल्लेख किया गया। भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य के प्रति समर्थन दोहराया गया। स्टार्टअप इंडिया के तहत 2.3 लाख से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप और 23 लाख से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित हुए हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत लगभग 59.14 करोड़ ऋण स्वीकृत हुए हैं।

Trending Videos

युवा मातृशक्ति और सैनिक कल्याण से सेवाओं का खुला मार्ग
राज्य में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 36 हजार से अधिक योग्य युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति मिली है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी के अलावा अन्य वक्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इसमें मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना से पलायन में 44 फीसदी की कमी आने की बात रखी गई। वहीं सरकारी सेवाओं में महिलाओं के लिए 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण और लखपति दीदी अभियान का उल्लेख किया गया। महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण मिल रहा है। शहीदों के परिजनों की अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की गई है।

संपर्क सुविधाएं और भविष्य का संकल्प
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि 12,769 करोड़ रुपये की चारधाम महामार्ग परियोजना और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना जैसी संपर्क सुविधाएं प्रदेश को नए अवसरों से जोड़ रही हैं। हरिद्वार में 2027 में होने वाले भव्य कुंभ के लिए 1,027 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत 65 लाख से अधिक लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनवाए हैं। कार्यसमिति ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नकारात्मक राजनीति की निंदा की। भाजपा ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में 60 पार का लक्ष्य प्राप्त कर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed