हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन, राजनाथ सिंह भी पहुंचे
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहले दिन पार्टी ने अपने सातों मोर्चों को एक-एक लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया था। आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बैठक में पहुंचेंगे। बैठक में 65 पार के लक्ष्य पर मंथन होगा।
विस्तार
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है।
आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में बूथ से लेकर मंडल और जिला स्तर तक के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनआशीर्वाद यात्रा के माध्यम से सभी विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचने की योजना पर भी चर्चा होगी। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ,प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी कार्य समिति में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। प्रदेश कार्य समिति में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव को रखा जाएगा इसके अलावा भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को प्रस्तुत किया जाएगा।
उत्तराखंड: प्रदेश में पहली बार शक्ति केंद्र सम्मेलन करेगी भाजपा, बूथ विजय अभियान से वोटरों को साधने की कोशिश
हैट्रिक के साथ बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएगी भाजपा
राजनाथ सिंह भी पहुंचे
बैठक में शामिल होने दोपहर बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे। सीएम धामी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। वह आगामी विधानसभा चुनाव में सुरक्षित जीत का मंत्र देंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ के संगठन व सरकार में काम करने के उनके लंबे अनुभव से प्रदेश भाजपा को जीत के लिए मार्गदर्शन मिलेगा।
बीते दिनों भाजपा राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष ने देहरादून पहुंच कर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 65 पार के लक्ष्य पाने की राह दिखाने के साथ प्रदेश भर में जनआशीर्वाद यात्रा व संवाद कार्यक्रम को दिसंबर तक करने का लक्ष्य दिया था। अब विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पार्टी पदाधिकारियों को सुरक्षित चुनावी जीत का मंत्र देंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
