फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Used to steal expensive hobbies

महंगे शौक पूरा करने को करते थे चोरी

Fri, 05 Feb 2021 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Used to steal expensive hobbies
पथरी थाने में चोरी की घटना का खुलासा करते एसएसपी । - फोटो : HARIDWAR
एसएसपी ने पथरी क्षेत्र में पिछले दिनों हुई चोरी की घटनाओं को खुलासा किया। सभी चोरियों के तार एक ही गिरोह से जुड़े थे। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करके दस लाख की कीमत लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए। सभी आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। आरोपियों नेे बताया कि महंगे खर्चों को पूरा करने लिए वो चोरी किया करते थे।
विज्ञापन

पथरी थाना परिसर में एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। सबकी उम्र 20 से 30 साल के बीच है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए चोरों ने अपने नाम तौहिद निवासी गांव अम्बूवाला थाना पथरी, राहुल पुत्र शीशपाल निवासी तितावा, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर, शिव निवासी गांव भूराहेड़ी, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर, रवि उर्फ राजू पुत्र अमर सिंह निवासी मोहल्ला पांवधोई, कोतवाली ज्वालापुर बताया है।
विज्ञापन

एसएसपी एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि चोरो का गिरोह रात में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों और खाली पड़े घरों को निशाना बनाकर सेंधमारी करते थे। इनमें से कई अपराधी पहले भी गैंगस्टर, बलात्कार और चोरी आदि की घटनाओं में जेल जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 लाख से ज्यादा का सामान बरामद किया है। जिसमें महंगे एलसीडी, लैपटॉप, कंप्यूटर, फ्रिज, मोबाइल, सीसीटीवी, कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस शामिल है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी बाइक और उसके इंजन को काटकर बाजार में बेच दिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में ये रहे मौजूद
चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा, एसआई प्रमोद कुमार, उमेश कुमार, प्रकाश चंद,वीरेंद्र सिंह नेगी, कांस्टेबल जयपाल सिंह, राजाराम, संतोष, सुखविंदर, हरिराज, संदीप राणा, संदीप जखमोला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed