{"_id":"572f87e64f1c1b00535cd2e5","slug":"unknown-vehicle-collision-killed-the-tiger","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाघ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाघ की मौत
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 09 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
बाघ की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार/ श्यामपुर। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाघ की मौत हो गई। राजाजी पार्क प्रशासन ने बाघ के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार को पीली नदी के सामने हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर एक बाघ मृत पाया गया। लोगों ने इसकी सूचना पार्क प्रशासन के अधिकारियों को दी। सूचना पर चिड़ियापुर के रेंजर राजेंद्र हिंगवान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाघ के शव को रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया। रेस्क्यू सेंटर में डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद बाघ के शव को दफना दिया गया। रेंजर राजेंद्र हिंगवान ने बताया कि शायद शनिवार रात को बाघ किसी वाहन की चपेट में आ गया था। मृत बाघ नर था और उसकी उम्र करीब पांच साल थी। दुर्घटना में बाघ का जबड़ा और पसलियां टूट गई थीं। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डीबीएस खाती, डीएफओ एचके सिंह, एसडीओ संतराम आदि मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन