{"_id":"bb12f697bdc929badd8113ba53a728bf","slug":"unknown-vehicle-collision-killed-guldar-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से गुलदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से गुलदार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। बीएचईएल के केशवकुंज पुलिस चौकी के आगे अज्ञात वाहन की टक्कर से गुलदार की मौत हो गई। वन विभाग की ओर से गुलदार का पोस्टमार्टम कर शव को जला दिया गया।
विज्ञापन
बुधवार रात को केशवकुंज पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद नर गुलदार (5) की मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद गुलदार ने घायलावस्था सड़क से 100 मीटर दम तोड़ दिया। देर रात स्थानीय झुग्गी वालों ने वन विभाग के अधिकारियों को गुलदार पड़े होने की सूचना दी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम बुधवार रात साढे़ दस बजे गुलदार का शव लेकर रेंज कार्यालय पहुंची। बृहस्पतिवार को डाक्टरों के पैनल की ओर से गुलदार का पोस्टमार्टम किया गया। रेंजर महेश प्रसाद सेमवाल ने बताया कि विभाग की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन