फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gandikhata's roads have turned into potholes

Haridwar News: गैंडीखाता गांव की सड़कें गड्ढों में तब्दील, ग्रामीण हो रहे परेशान

Sun, 01 Nov 2026 06:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Gandikhata's roads have turned into potholes
फोटो
विज्ञापन

कई साल से नहीं हुई सड़कों की मरम्मत, पीडब्लूडी करेगा काम शुरू



संवाद न्यूज एजेंसी



लालढांग। गैंडीखाता गांव के अंदर मार्गों और मुख्य सड़क की हालत इन दिनों बेहद खस्ताहाल हो चुकी है। जगह-जगह से सड़कें टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।




ग्रामीण सुरेश शाह, मदन सजवान, जब्बर सिंह बिष्ट, उम्मेद कुमाई, उम्मेद सिंह रावत, वसीम, गजेंद्र सिंह, रमेश दत्त कोठियाल का कहना है कि गुरुद्वारा से इंदिरा नगर तक आने वाली दो किलोमीटर व बस स्टैंड से होली एंजेल स्कूल होते गांव तक जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील चुकी है। हल्की सी बारिश होते ही इन गड्ढों में पानी भर जाता है। लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य गैंडीखाता पार्वती शाह ने बताया कि कई साल पहले सड़कों को बनाया गया था। उसके बाद से इनकी मरम्मत नहीं हुई। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ गणेश जोशी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों पर दो-चार दिनों में ही काम शुरू कराया जाएगा। जल्दी ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें भी गड्ढा मुक्त होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed