फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Under the pretext of permission, the garden was cut down in the darkness of the night, the villagers created a ruckus

Haridwar News: अनुमति की आड़ में रात के अंधेरे में काट डाला बाग, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sun, 13 Oct 2024 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Under the pretext of permission, the garden was cut down in the darkness of the night, the villagers created a ruckus
I
विज्ञापन

II- बहादराबाद क्षेत्र का मामला, ग्रामीणों ने किया विरोध, तीन का शांतिभंग में चालान
I
I- 55 पेड़ों को काटने की अनुमति लेकर 90 से ज्यादा कर दिए साफ
I
I
I
Iबहादराबाद क्षेत्र में जिस भूमि को लेकर पहले काफी हो हल्ला हो रहा है, उसी में प्रॉपर्टी डीलरों और लकड़ी ठेकेदारों ने मिलकर रात अंधेरे के बीच हरे-भरे पेड़ों पर आरियां चलवा दी। अनुमति की आड़ में तमाम आम के हरे पेड़ों को साफ कर दिया गया। भनक लगते ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए और विरोध किया। हंगामा बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया, जबकि सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज भी दर्ज कर लिया है। वहीं हरे-भरे पेड़ काटने के मामले में उद्यान विभाग के स्थानीय अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं।
I
I
I
Iथाना बहादराबाद के पास एक भूमि से आम के बाग को शुक्रवार की रात में काटना शुरू कर दिया गया। सूचना मिलते ही बहादराबाद के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए और बाग काटने का विरोध करने लगे। ग्रामीणों ने बाग काट रहे लोगों को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि ग्रामीणों ने ठेकेदार के लोगों से मारपीट कर दी। ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस को देखकर ग्रामीण भाग निकले। मौके पर तीन लोगों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने उनका शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

I
Iग्रामीणों का कहना है कि उक्त भूमि पहले ग्राम पंचायत बहादराबाद की थी, लेकिन प्रधान ने पंचायती बाग की भूमि को गांव की ही एक महिला को स्थांतरित कर उससे दूसरी जगह जमीन ले ली थी। बाद में महिला ने बाग को प्रॉपर्टी डीलर को बेच दिया। ग्रामीणों ने इसको लेकर भी काफी दिन तक विरोध कर धरने दिए। जिसके बाद ग्रामीणों ने बाग बचाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की हुई है। इस बीच शुक्रवार की रात 55 पेड़ों के कटान की अनुमति उद्यान विभाग से लेकर दोगुने हरे-भरे पेड़ों को रातों-रात कटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I

I
Iअनुमति थी तो रात में क्यों काटे गए पेड़?
I
I
I
I- ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं कि अगर बाग से पेड़ों को काटने की अनुमति ली गई थी तो रात के अंधेरे में पूरे बाग को क्यों काटा गया। जब जमीन को लेकर विवाद चल रहा है तो फिर उद्यान विभाग ने पेड़ों को काटने की अनुमति क्यों दे दी। अनुमति की आड़ में काफी संख्या में हरे-भरे आम के पेड़ काटे हैं।

I
I------------------------
I
I
I
Iइन ग्रामीणों का किया गया शांतिभंग में चालान
I
I- बहादराबाद एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि अभिषेक पाल, सूरजपाल, राजवीर सिंह निवासी कस्बा बहादरबाद का शांतिभंग में चालान किया गया है। वहीं, ठेकेदार की तहरीर पर राजवीर सिंह, अभिषेक पाल, सुरजपाल उर्फ गोतम, सनत चौहान, प्रमोद चौहान, उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
I
I
I
I------------------------
I
Iमामले की जांच की कराई जाएगी। संबंधित उद्यान अधिकारी को मौके पर भेजा जाएगा। अगर अनुमति से अधिक पेड़ काटे गए हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
I
I

I
Iतेजपाल सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी, हरिद्वारI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article