{"_id":"60e9de318ebc3ec1f7451d3b","slug":"uncontrolled-truck-blew-the-barrier-of-the-toll-plaza-haridwar-news-drn384075582","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने उड़ाया टोल प्लाजा का बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक ने उड़ाया टोल प्लाजा का बैरियर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। बहादराबाद टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात 11 बजे अनियंत्रित ट्रक ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। टोल प्लाजा पर किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। अनियंत्रित ट्रक को देखकर धरने पर बैठे किसानों ने भागकर जान बचाई। भाकियू जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत किसानों को ट्रक से कुचलने की कोशिश की गई।
विजय शास्त्री के मुताबिक रात्रि करीब 11 बजे टोल प्लाजा पर 10 किसान धरने पर लेटे हुए थे। तभी एक अनियंत्रित ट्रक किसानों की तरफ तेजी से आया और बैरियर उड़ा दिया। किसानों ने भागकर जान बचाई। जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि प्रशासन द्वारा किसानों के लिए जो सुरक्षा दी गई थी, वह भी हटा ली गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के खिलाफ साजिश रची जा रही है। साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे और धरना जारी रखेंगे।
उन्होंने बताया कि अज्ञात ट्रक के खिलाफ तहरीर दी गई है। ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो किसान उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने कहा कि किसान लगातार सात महीने से धरना दे रहे हैं। उसी क्रम में टोल प्लाजा बहादराबाद पर भी धरना चल रहा है। किसानों को धरने से हटाने की साजिश की जा रही है। शनिवार को धरने पर चमन लाल शर्मा, वीरेंद्र पाल, राजेंद्र सिंह, टिंकू बालियान, रोहताश मोहम्मद, कुलदीप सैनी, सुभाष सिंह ढिल्लों, मोहम्मद इस्लाम, सुभाष, विक्रम पाल, सुख सोमपाल, जोगिंदर सिंह, नूर हसन और संजीव चौहान मौजूद रहे।