फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Unbridled inflation is breaking the back of the common man

चुनाव के बाद बेलगाम महंगाई तोड़ रही आमजन की कमर

Mon, 04 Apr 2022 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Unbridled inflation is breaking the back of the common man
भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
महानगर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार की ओर से लगातार पेट्रोल-डीजल, गैस के दामों में की जा रही वृद्धि से बढ़ रही महंगाई के खिलाफ शहीद भगत सिंह चौक पर पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि वह आमजन के हितों के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद महंगाई बेलगाम हो गई है। इससे आम आदमी की कमर टूट जा रही है। चुनाव के नतीजों के अगले दिन से ही गैस पर 50 और पेट्रोल डीजल पर अब तक 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि केंद्र ने महंगाई बढ़ाकर आम जनमानस का जीना दुश्वार कर दिया है। भाजपा के प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्री विधायक सब गूंगे बहरे हो गए हैं। किसी गरीब की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी व प्रदेश महामंत्री महेश प्रताप राणा ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को वोट दिया था लेकिन धनबल से यह लोग सत्ता पर काबिज हो गए हैं। हरिद्वार में 5 सीटों ने साबित कर दिया है कि भाजपा का अस्तित्व समाप्त होने जा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि कोरोना काल के बाद हजारों की नौकरी चली गई। अनेक बेघर हो गए जिन्हें आज तक सहारा नहीं मिला। महिला कांग्रेस नेत्री सपना सिंह ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता मोदी सरकार को हटाने का कार्य करेगी। यह अब तय हो गया है। इस मौके पर धर्मपाल ठेकेदार, चौधरी बलजीत सिंह, शैलेंद्र एडवोकेट, शुभम अग्रवाल, कैलाश प्रधान, चौधरी गुलवीर सिंह, डॉ. दिनेश पुंडीर, बादल गोस्वामी, राजेंद्र श्रीवास्तव, इंजीनियर आकाश बिरला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed