फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two teenagers from Jammu and Kashmir reached Haridwar, handed over to their families by the police

Haridwar News: जम्मू-कश्मीर से हरिद्वार पहुंचे दो किशोर, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Sat, 17 Jan 2026 05:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers from Jammu and Kashmir reached Haridwar, handed over to their families by the police
हरिद्वार। पढ़ाई के दबाव से परेशान होकर जम्मू-कश्मीर स्थित छात्रावास से भागकर दो किशोर हरिद्वार पहुंच गए। हरकी पैड़ी क्षेत्र से दोनों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने रेस्क्यू कर लिया। परिजनों के हरिद्वार पहुंचने पर दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


एसपी क्राइम एवं यातायात जितेंद्र मेहरा के मुताबिक, गुमशुदा बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की तलाश व पुनर्वास के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत एएचटीयू की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 16 जनवरी को हरकी पैड़ी क्षेत्र से दो किशोर बालक बेहद दयनीय अवस्था में मिले। एक 11 वर्षीय निवासी आंखोंड आरएस पुरा, जम्मू-कश्मीर और दूसरा 8 वर्ष निवासी चीनानी बटनना, जम्मू-कश्मीर था। दोनों ने जानकारी दी कि वह 15 जनवरी की शाम जम्मू स्थित वेद मंदिर छात्रावास से भागकर रेल के जरिए हरिद्वार पहुंच गए थे।
विज्ञापन


रेस्क्यू के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों का मेडिकल परीक्षण कराया और बाल कल्याण समिति में काउंसलिंग कराई, जहां से उन्हें खुला आश्रय गृह कनखल में संरक्षण दिलवाया। लगातार प्रयास करते हुए विभिन्न माध्यमों से बच्चों के परिजनों से संपर्क साधा। परिजनों के हरिद्वार पहुंचने पर पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में एसपी क्राइम/ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा और एएसपी/सीओ सदर निशा यादव की मौजूदगी में दोनों किशोरों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed