फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two parties fought with sticks, cross case registered

Haridwar News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, क्रॉस मुकदमा दर्ज

Sun, 24 Sep 2023 06:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 06:14 PM IST
विज्ञापन
Two parties fought with sticks, cross case registered
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, जांच शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजपुर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से वार करने से कई चोटिल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, शमशार पुत्र नसीर निवासी ग्राम-राजपुर पोस्ट गढ़मीरपुर ने शिकायत देकर बताया कि 17 सितंबर की सुबह उसका भाई शमशीर बाइक पर पूरणपुर में जा रहा था। राजपुर में ट्रांसफार्मर के पास पहुंचते ही हसीन ने गाली-गलौज कर दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने को लेकर हसीन के साथ सलमान, सरफराज, इंतजार, तोहीद ने आकर लोहे की रॉड व लाठी डंडे से बुरी तरह पीटा। जिससे हाथ की अंगुली टूट गई। जाते हुए सभी ने हत्या की धमकी दी।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के हसीन पुत्र शमीम निवासी ग्राम राजपुर ने शिकायत दी कि गांव के कुछ लोग नशे का कारोबार कर युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं। 17 सितंबर की सुबह शमशाद गांव के नाबालिग बच्चों को नशीला पदार्थ बेच रहा था। जिसके बाद उसने व इंतजार सहित अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसकी जानकारी मिलने पर उसके साथी शमशीर, रियासत व शहजाद ने आकर दोनों से मारपीट की और उसे छुड़ाकर ले गए। जाते हुए हत्या करने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed