फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two motorcycles stolen from different places, case

Haridwar News: अलग-अलग जगहों से दो मोटरसाइकिलें चोरी, केस

Tue, 03 Sep 2024 03:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Two motorcycles stolen from different places, case
हरिद्वार। अलग-अलग जगहों से दो मोटरसाइकिलें चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मोहित कुमार पुत्र हरि सिंह निवासी आवास विकास मॉडल काॅलोनी रानीपुर मोड़ ने शिकायत देकर बताया कि वह 25 अगस्त की दोपहर भगत सिंह चौक पर बाइक खड़ी की। गलती से चाबी उसी में लगी रह गई। तभी पीछे से आए दो व्यक्ति बाइक लेकर फरार हो गए। रानीपुर कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि जल्द वाहन चोर को पकड़ लिया जाएगा। दूसरी तरफ सिडकुल निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि 30 अगस्त को बाइक से एक कंपनी के बाहर बाइक खड़ी की थी, जहां से चोरी हो गई। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि वाहन चोर की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

----------------------
नर्स को कॉल और मैसेज कर अश्लील बातें की, मुकदमा
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक नर्सिंग होम की नर्स को लगातार फोन कॉल और मैसेज कर अश्लील बातें करने का मामला सामने आया है। नर्सिंग होम से आते-जाते समय भी मनचला पीछा कर रहा है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बहादराबाद निवासी एक युवती ने शिकायत देकर बताया कि वह रानीपुर मोड़ नर्सिंग होम में नर्स है। 18 जुलाई की रात उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से फोन आया। इसके बाद बात करने वाले शख्स ने अश्लील बातें करनी शुरू कर दी। नंबर को ब्लॉक कर दिया, लेकिन इसके बाद से लगातार अलग-अलग नंबरों से फोन कर रहा है। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

---------------------
बुजुर्ग से कानों की बालियां उतरवाकर भागा टप्पेबाज
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में रामघाट के पास एक टप्पेबाज बुजुर्ग महिला को झांसे में फंसाकर कानों की बालियां निकलवाकर फरार हो गया। घटना सोमवार की सुबह की है। विष्णुघाट नानकबाड़ा निवासी बुजुर्ग राजबाला मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रही थी। वह रामघाट पर बैठ गई। तभी एक टप्पेबाज आया और खुद को उनका परिचित बताकर बातों में उलझा लिया। इसके बाद उनके कानों से बालियां निकलवा ली और फरार हो गया। महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
बिल्डर सहित सात के खिलाफ तहरीर दी, जांच
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक पत्रकार से मारपीट के मामले में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष व बिल्डर सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अनिल कुमार बिष्ट निवासी हरिहर एंक्लेव पहाड़ी बाजार कनखल ने शिकायत में बताया कि 24 अगस्त की रात वह प्रेमनगर आश्रम पुल से अपने घर की तरफ आ रहा था। तभी भैरव मंदिर रोड पर सुनील अग्रवाल गुड्डू, रोहित तुंबडिया, अभय शर्मा, अभिषेक जैन, यश अग्रवाल, अमित गौतम, अभय शर्मा ने मारपीट की। कनखल एसएसआई सुभाष चंद्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
------------------------

टक्कर मारने पर ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवकों को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। अजय पुत्र शोभाराम निवासी सलेमपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक सफ्ताह पूर्व उसका भाई अरविंद अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर काली मंदिर चौक से रुड़की की तरफ जा रहा था। अचानक सुदेश अस्पताल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिससे अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
------------------------
अवैध हुक्का बार के खिलाफ एसडीएम से शिकायत
हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र के एक मॉल में चल रहे हुक्का बार को लेकर हिंदू महासभा ने एसडीएम अजयवीर को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष हितेश चौहान कहा कि मॉल में लंबे समय से अवैध तरीके से हुक्का बार चलने की शिकायतें मिल रही हैं, जो युवाओं के भविष्य के लिए हानिकारक हैं। ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed